कभी मथुरा जिलाधिकारी महोदय गौर फरमाएं, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा पर नहीं संभल रहा विभाग 

Tuesday, April 22, 2025 - 16:51
Updated: 2 years ago
0
कभी मथुरा जिलाधिकारी महोदय गौर फरमाएं, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा पर नहीं संभल रहा विभाग 

मथुरा (आरएनआई) जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा पर अपना विभाग नहीं संभला जा रहा है । शुल्क और किताब में बेताशह वसूली का मामला हो , एडेड माध्यमिक विद्यालय में गिरती छात्र संख्या हो, एडेड माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक निशुल्क शिक्षा होने पर भी अवैध शुल्क लेने, टी सी देने में अधिक कीमत वसूली ओर प्रवेश फार्म कीमत निर्धारित नहीं होने पर मनमानी करने, साशन के आदेश निर्गत करने के बाद भी सीसीटीवी कैमरे में निगरानी में पढ़ाई न होने, साशनादेश के विपरित विधालय अपने अनुसार खोलने, स्टाफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज़ होने, वेतन बिल के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति की हार्ड कॉपी लगाने के उपरांत ही वेतन बिल पारित होने आदि पर चुप्पी ओर किसी प्रकर की कार्यवाहीं नहीं होने से कॉलेज संचालकों के हौसले बुलंद हैं । कुछ दिनो पूर्व जिलाधिकारी द्वारा अभिभावकों कॉलेज संचालकों ओर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।

भीषण गर्मी में शहर के चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज ने विद्यालय संचालन का समय 10बजे से 4 बजे से कर दिया है । जिससे बच्चो के भारी संख्या में बीमार होने की संभवना बढ़ गई हैं जबकि शासन का आदेश सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक खोलने ओर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पढ़ाई करने एवं समस्त स्टॉफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज़ करने के है जिसकी लिक जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा के साथ साथ प्रदेश के आला शिक्षाधिकरीयो के पास उपलब्ध इसलिए रहती हैं कि  निगरानी की जा सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा रवींद्र सिंह से उनके कार्यालय जाकर समस्त विषयों को लेकर जानकारी करने का प्रयास किया वह भी जनता से मिलने वाले समय 10से 12 में बेठे नहीं मिले।  ऑफिस के लोगो ने बताया कि वह  कार्यालय में कम ही बैठते हैं


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User