कपिल सिब्बल का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, कहा- सत्ता हासिल करने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि व्यवस्था जातियों के माध्यम से चलाई जा रही है। जिसकी सरकार होती है वही नियुक्त होते हैं। पैसा चुनाव पर राज कर रहा है।

Saturday, December 14, 2024 - 15:00
0
कपिल सिब्बल का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, कहा- सत्ता हासिल करने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं

नई दिल्ली (आरएनआई) राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सत्ता से सब कुछ करना है। 

उन्होंने कहा, 'वे सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री (लोकसभा में) संविधान की गरिमा के बारे में बात करेंगे। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? एक वक्त था जब चुनाव होता था तो चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेस करता था और सब जानकारी देता था। मगर अब वह बताने के लिए ही तैयार नहीं है कुछ।  

उन्होंने आगे कहा, 'केवल उन न्यायाधीशों को नियुक्त किया जा रहा है जो उनके आदेशों का पालन करेंगे। राज्यपाल राजनीति कर रहे हैं और चुनाव आयोग उनके (सत्तारूढ़ दल) पक्ष में बोल रहा है। उन्हें संविधान से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें सत्ता से सब कुछ करना है।'

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User