कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी आतंकियों ने की तोड़फोड़

खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर, सरे के गुरुनानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून की शाम गुरुद्वारा परिसर में ही दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Sunday, August 13, 2023 - 09:00
0
कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी आतंकियों ने की तोड़फोड़

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इसके आरोप भी खालिस्तान समर्थकों पर लग रहे हैं क्योंकि मंदिर के गेट पर बीते दिनों मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाए गए हैं। घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की है। 
जिस मंदिर को निशाना बनाया गया है, वह सरे का लक्ष्मी नारायण मंदिर है। यह ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा  हिंदू मंदिर है। मंदिर के गेट पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर लगा दिए गए हैं, जिन पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की भी तस्वीर लगी है। पोस्टर में लिखा गया कि 'कनाडा 18 जून की हत्या की घटना में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है।' 
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, सरे के गुरुनानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून की शाम गुरुद्वारा परिसर में ही दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। 
बता दें कि कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस साल ही यह हिंदू मंदिर पर हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक मशहूर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था और उस पर भारत विरोधी नारे लिख दिए गए थे। इस पर कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय ने आपत्ति भी जताई थी। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी इस घटना की निंदा की थी। इसके बाद अप्रैल में कनाडा के ओंटारियों में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। इनके आरोप भी खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे। कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User