कठमा और लोनी के बेसिक स्कूलों में मनाया गया विज्ञान सप्ताह

Thursday, February 29, 2024 - 20:27
Updated: 3 years ago
0
कठमा और लोनी के बेसिक स्कूलों में मनाया गया विज्ञान सप्ताह
शुभारंभ करती शाइस्ता परवीन

शाहाबाद हरदोई । शुगर यूनिट लोनी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कठमा व लोनी में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह दोपहर बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की हेड टीचर शाइस्ता परवीन ने फीता काटकर की किया। जिसमे विभिन्न प्रकार के माडल जैसे। संतुलन,ध्वनि,उत्तोलक प्रथम, द्वितीय,तृतीय श्रेणी,गतिविषयक नियम,हल्दी पेपर का कमाल, उदासीनीकरण, उष्मा दायी अभिक्रिया,पानी का लेंस,गुब्बारे को गिलास से उठाना,हवा कहां से कहां को जायेगी,अनंत पथ आदि पर प्रयोग करके बच्चों को दिखाया गया। जिसे बच्चे,स्वयंसेवी और शिक्षकों ने भी करके देखा और बच्चों को बहुत आनंद आया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वल्पाहार देकर मुंह मीठा कराया गया। स्वंयसेवी को पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक,अभिभावक,स्वयंसेवी व प्रथम सदस्य राम औतार,अमित कुमार सी टी ए अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User