कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत, बालिका घायल

Friday, January 19, 2024 - 16:00
Updated: 3 years ago
0
कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत, बालिका घायल
दीवार का गिरा पड़ा मलवा

 शाहाबाद हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर में गुरुवार की शाम कच्ची दीवार गिर जाने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर निवासी रामगोपाल की 37 वर्षीय पत्नी रीना देवी अपने बच्चों के साथ घर में बैठी थी। अचानक उसकी कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमें रीना देवी और उसकी एक नौ वर्ष की बच्ची दब गई। दीवार गिरने की चीख पुकार के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े और मलबे से रीना और उसकी बच्ची को बाहर निकाला। लेकिन रीना की मौत हो चुकी थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक की पांच बेटियां और दो पुत्र हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहाबाद हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर में गुरुवार की शाम कच्ची दीवार गिर जाने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर निवासी रामगोपाल की 37 वर्षीय पत्नी रीना देवी अपने बच्चों के साथ घर में बैठी थी। अचानक उसकी कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमें रीना देवी और उसकी एक नौ वर्ष की बच्ची दब गई। दीवार गिरने की चीख पुकार के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े और मलबे से रीना और उसकी बच्ची को बाहर निकाला। लेकिन रीना की मौत हो चुकी थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक की पांच बेटियां और दो पुत्र हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User