औद्योगिक उत्पादन सात महीने में सबसे ज्यादा, 5.9 फीसदी बढ़ा

देश में औद्योगिक क्षेत्र में पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा 5.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र का भी शानदार प्रदर्शन रहा है।

Saturday, July 13, 2024 - 06:16
0
औद्योगिक उत्पादन सात महीने में सबसे ज्यादा, 5.9 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली (आरएनआई) बिजली व खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर मई, 2024 में 5.9 फीसदी बढ़कर सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।  इससे पहले औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्तूबर, 2023 में सर्वाधिक 11.9 फीसदी रही थी। मई, 2023 में यह 5.7 फीसदी और अप्रैल, 2024 में 5 फीसदी रही थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिजली क्षेत्र के उत्पादन मई में 13.7 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली। मई, 2023 में इसकी दर 0.9 फीसदी रही थी। खनन क्षेत्र में उत्पादन एक साल पहले के 6.4 फीसदी से बढ़कर 6.6 फीसदी पहुंच गया। अप्रैल-मई में औद्योगिकी उत्पादन की वृद्धि 5.4 फीसदी रही।  

बुनियादी ढांचा/निर्माण क्षेत्र में उत्पादन की वृद्धि दर मई में 6.9 फीसदी रही। मई, 2023 में इसमें 13 फीसदी की गिरावट रही थी। कंज्यूमर ड्यूरेबल का उत्पादन भी 1.5 फीसदी से बढ़कर 12.3 फीसदी पहुंच गया। हालांकि, विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर एक साल पहले के 6.3 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी रह गई। कैपिटल गुड्स श्रेणी में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User