ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में बूढ़े बालाजी मंडल ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

May 23, 2025 - 17:42
May 23, 2025 - 17:58
 0  297
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में बूढ़े बालाजी मंडल ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

गुना (आरएनआई) भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत बूढ़े बालाजी मंडल ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा। 

 गुरुवार को सांयकाल 6 बजे बूढ़े बालाजी मंडल गुना के नेतृत्व में बजरंगगढ़ रोड भुल्लन पूरा स्थित हाथी मंदिर से बाइक #तिरंगा_यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हाथी मंदिर से भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य जनों ने इस तिरंगा_यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर खुली जीप में भारत माता ओर बाईकों पर नागरिक शामिल रहे। यह यात्रा बजरंग रोड, बी जी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, विंध्याचल कालोनी, बंदना स्कूल के पीछे की विभिन्न बस्तियों में होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर महावीर पूरा पहुंची। जहां पर मंच सजाया गया। मंच पर भारत माता ओर सैनिकों के शौर्य की झांकी सजाई गई। तत्पश्चात भारत माता की आरती की गई ओर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के समापन पर बूढ़े बालाजी मंडल अध्यक्ष परेश भार्गव ने सर्व समाज ओर वार्ड वासियों का आभार जताया। यात्रा सह संयोजक श्री विकास जैन ने बताया कि  इस यात्रा में भारत माता की झांकी रही और यात्रा में बूढ़े बालाजी मंडल से सर्व समाज के नागरिको द्वारा भारत माता की जयकारे ओर सेना के सम्मान में नारे लगाकर भारतीय सेना का धन्यवाद ज्ञापित किया।  
इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें धन्यवाद देना था

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0