शाहाबाद: एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी ने उमरिया कैथानी पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया

Tuesday, September 17, 2024 - 20:00
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी ने उमरिया कैथानी पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया
बाढ़ का निरीक्षण करती एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी

शाहाबाद/हरदोई (आरएनआई) उमरिया कैथानी गांव पहुंचकर एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी ने बाढ़ का जायजा लिया। गर्रा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी ने गांव पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया और सिंचाई विभाग तथा राजस्व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नदी के किनारे बसे उमरिया कैथानी गांव पहुंची। यहां पर उन्होंने सबसे पहले तेजी से बढ़ रही गर्रा नदी का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। एसडीम ने राजस्व कर्मचारियों से कहा बाढ़ को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने में कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अगर बाढ़ का पानी ज्यादा बढ़ता है तो बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने की व्यवस्था की जाए, उनके खाने-पीने की व्यवस्था की सभी तैयारी पहले से ही कर ली जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्थर डालकर ग्रामीणों के निकलने के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी ने बताया बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। जहां पर टीम बैठकर स्थिति का जायजा लेंगी। उन्होंने बताया बाढ़ को देखते हुए राजस्व कर्मियों की कई टीमें बना दी गई हैं जो नदी किनारे के बसे हुए विभिन्न ग्रामों में मौके पर जाकर प्रतिदिन जायजा लेंगी। ग्रामीणों से बातचीत करेंगी अगर कहीं पर भी हालात खराब हो रहे हैं तो बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने राजस्व कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है गर्रा नदी में बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए अगर किसी भी राजस्व कर्मी ने लापरवाही बरतने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी, कानूनगो एवं अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User