एसएस कॉलेज के रसायन शास्त्र के एमएससी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत आया
शाहजहांपुर। (आरएनआई) एसएस कॉलेज के रसायन शास्त्र के एमएससी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत आया है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने एमएससी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। कॉलेज के 20 में से 19 विद्यार्थियों ने 70% से ऊपर अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है।

इस परीक्षा में वैभव मिश्र ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि 81 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियंशी मिश्रा और वैष्णवी सक्सेना द्वितीय स्थान और 79 प्रतिशत अंक के साथ शिवांगी सिंह तृतीय स्थान पर रही।

विद्यार्थियों की सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, एसएस कॉलेज के प्रबन्ध समिति के सचिव प्रोफेसर अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रोफेसर आर के आजाद , रसायन विभाग प्रभारी डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ,डॉक्टर अमित कुमार, डॉ संदीप दीक्षित, डॉक्टर चंदन गिरी गोस्वामी और डॉक्टर मंजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियो को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)