एयर इंडिया ने पेश किया नया इन-फ्लाइट मेन्यू, अब भोजन में मिलेगा अवधी पनीर से जापानी टेपन्याकी तक
नई दिल्ली (आरएनआई) एयर इंडिया ने यात्रियों को प्रीमियम और यादगार इन-फ्लाइट डाइनिंग अनुभव देने के लिए नया रिफ्रेश्ड ग्लोबल मेन्यू लॉन्च किया है। इस नए मेन्यू में भारतीय पकवानों की विरासत, क्षेत्रीय स्वाद और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का खूबसूरत मिश्रण शामिल किया गया है। यात्रियों को अब फ्लाइट में अवधी पनीर, दक्षिण भारत का पारंपरिक तिफ़िन और जापानी टेपन्याकी बाउल जैसे विकल्प भी सर्व किए जाएंगे। एयर इंडिया का कहना है कि यह मेन्यू स्वाद और प्रेजेंटेशन—दोनों ही स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।
फिलहाल यह मेन्यू दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से उड़ान भरने वाली लंबी दूरी की फ्लाइट्स में लागू किया गया है। इनमें दिल्ली-लंदन, दिल्ली–न्यूयॉर्क और मुंबई–सैन फ्रांसिस्को जैसी प्रमुख रूट शामिल हैं। आने वाले समय में एयरलाइन इसे चरणबद्ध तरीके से सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में लागू करेगी। उद्देश्य यह है कि यात्रियों को ऐसा भोजन मिले जिसमें भारत की विविधता और दुनिया के लोकप्रिय फ्लेवर एक साथ महसूस हों।
मेन्यू में उत्तर भारत के शाही पकवानों से लेकर दक्षिण भारतीय थाली, एशिया और जापानी स्टाइल डिशेज़, यूरोपीय बिस्ट्रो-स्टाइल मील्स और युवाओं के स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार ग्लोबल फेवरेट्स शामिल किए गए हैं। हर रूट के लिए जियो-विशिष्ट ‘स्टार डिशेज़’ भी जोड़ी गई हैं, जिससे यात्रियों को उनकी क्षेत्रीय पसंद के मुताबिक विकल्प मिल सकें।
इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी के मेन्यू में भी बड़ी सुधार किए गए हैं। अब यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाली और क्षेत्रीय स्वादों से प्रेरित हेल्दी मिल्स सर्व की जाएंगी। प्रीमियम इकोनॉमी में मलाई पालक कोफ्ता और राजस्थानी बेसन चिल्ला जैसी डिशेज़ को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए फाइन-डाइनिंग स्तर का मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें प्रीमियम सामग्री और ग्लोबल स्टैंडर्ड पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इस मेन्यू में आर्टिसनल ब्रेड्स, सिग्नेचर डेज़र्ट्स, टेरीयाकी सैल्मन, टेपन्याकी बाउल, सिट्रस टाइगर प्रॉन्स जैसी अंतरराष्ट्रीय डिशेज़ शामिल हैं। वहीं भारतीय स्वाद पसंद करने वाले यात्रियों के लिए अवधी पनीर, मुर्ग मुस्सलम और अंजीर पसंदा जैसे व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा बनाए गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



