एनसीपीसीआर ने पिछले महीने बचाए 2300 से अधिक बच्चे, 26 हजार मामलों का निपटारा

Thursday, November 20, 2025 - 11:12
0
एनसीपीसीआर ने पिछले महीने बचाए 2300 से अधिक बच्चे, 26 हजार मामलों का निपटारा

ईटानगर (आरएनआई) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बताया कि उसने पिछले महीने देशभर से 26 हजार मामलों का निपटारा किया है और 2,300 से अधिक बच्चों को बचाया है। यह जानकारी आयोग के किशोर न्याय, पॉक्सो और विशेष प्रकोष्ठ के प्रमुख पारेश शाह ने एक राज्य स्तरीय सम्मेलन में दी।

शाह ने कहा कि बाल अधिकारों का उल्लंघन केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि हर मामला एक बच्चे और उसके परिवार की व्यक्तिगत कहानी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई करते हैं, उसका असर न केवल बच्चों के जीवन पर बल्कि देश के भविष्य पर भी पड़ता है।

शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अरुणाचल प्रदेश सहित देश के हर बच्चे की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन केवल सख्त कानून पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए मजबूत निगरानी, जागरूकता और समन्वित क्रियान्वयन भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में आयोग ने करीब 26 हजार मामलों का निपटारा किया, 2,300 से अधिक बच्चों को बचाया और 1,000 से अधिक बच्चों को उनके गृह जिलों में लौटाया। इस सफलता में नई तकनीक आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शाह ने कहा कि आगे फोकस बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, बाल शोषण सामग्री से लड़ने के लिए एआई उपकरणों के उपयोग और बाल सुरक्षा कानूनों के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली जमीनी चुनौतियों से निपटने पर रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बाल अधिकारों की रक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें सरकारी अधिकारी, स्कूल प्रशासन, कानून-प्रवर्तन एजेंसियां और नागरिक समाज सभी समान रूप से भागीदार हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User