एनएमएमएस सम्मान समारोह में मिला प्रमाण पत्र विद्यालय मुखिया श्रीमती राजकुमारी को सौंपा

Thursday, November 2, 2023 - 20:23
Updated: 3 years ago
0
एनएमएमएस सम्मान समारोह में मिला प्रमाण पत्र विद्यालय मुखिया श्रीमती राजकुमारी को सौंपा

सासनी- 2 नवंबर। रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखनऊ में आयोजित होने वाले एन एम एम एस  सम्मान समारोह में प्राप्त प्रमाण पत्र को आज मैंने अपने विद्यालय की मुखिया श्रीमती राजकुमारी उपाध्याय को सौंपा।
गुरूवार को यह जानकारी देते हुए शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि यह प्रमाण पत्र श्री अनिल कुमार को पिछले सत्र में एन एम एम एस परीक्षा में चौदह बच्चे चयनित करने के उपरांत प्राप्त हुआ लखनऊ में आयोजित समारोह में डायट प्राचार्य श्री अजय कुमार जी लखनऊ के द्वारा प्रदेश के ऐसे सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने-अपने विद्यालयों में पांच या पांच से अधिक सिलेक्शन दिए हैं। एनएमएमएस परीक्षा में श्री अनिल कुमार ने इस परीक्षा में अब तक कुल चालीस बच्चों को अपने प्रयासों से तथा अपना धन खर्च करके चयनित करवाया था। वर्तमान सत्र में लगभग साठ विद्यार्थियों को श्री अनिल कुमार और उनके सहयोगी गौरव यादव संयुक्त रूप से तैयारी करा रहे हैं। शिक्षक अनिल कुमार ने कहा है कि इस सत्र में भी काफी बच्चे चयनित होंगे। प्रमाण पत्र मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है इस अवसर पर अध्यापक रणजीत सिंह वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती सुनीता रानी तथा अन्य विद्यालय के स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे थे

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User