एडीएम व एएसपी ने पीड़ितों की सुनीं समस्याएं, जिले के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
फतेहपुर (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने खागा कोतवाली व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया। थाना समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें राजस्व के 65 व पुलिस से संबंधित 27 प्रार्थना पत्र रहे। राजस्व टीम के राजस्व के दस व पुलिस से संबंधित आठ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

