एक्शन में नवादा की पुलिस, शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सन्नी भगत

Wednesday, December 28, 2022 - 16:54
Updated: 4 years ago
0
एक्शन में नवादा की पुलिस, शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी
एक्शन में नवादा की पुलिस, शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

नवादा। छपरा में जहरीली शराब से मौत के बाद पूरे बिहार में बवाल मचा हुआ है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी इसे लेकर एक्शन में है.जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के के जंगलों में चल रही शराब की दर्जनों भट्टीयों को पुलिस ने ध्वस्त किया है. वहीं मौके पर 30 जगहों पर जमीन के अंदर गाड़ कर रखी लगभग 6000 लीटर जावा महुआ को पुलिस ने नष्ट किया है.

शराब की फैक्ट्री अकबरपुर थाने के कोलवा पहाड़ी इलाके में चल रही थी.गुप्ता सूचना पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने छापेमारी करते हुए दर्जनों शराब निर्माण के लिए लगाए गए भट्टी को ध्वस्त कर सैकड़ों लीटर तैयार महुआ शराब को जप्त किया है. वहीं मौके पर लगभग पुलिस ने छ हजार लीटर जावा महुआ को भी नष्ट किया है.वही पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए.

वहीं पुलिस ने शराब की फैक्ट्री से मदिरा बनाने का पूरा साजो सामान को जप्त किया है.

बिहार में शराब से मौत के बाद नवादा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिख रही है और चप्पे-चप्पे पर शराब की सूचना मिलने पर लगातार कार्रवाई कर रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User