सुलतानपुर: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर मेडिकल कॉलेज में योग कार्यक्रम का आयोजन

Jun 2, 2025 - 17:40
Jun 2, 2025 - 17:40
 0  54
सुलतानपुर: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर मेडिकल कॉलेज में योग कार्यक्रम का आयोजन

सुलतानपुर (आरएनआई) आज जनपद मुख्यालय स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" की थीम पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षतl महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सलील श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

योग कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं फैकल्टी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शारीरिक एवं मानसिक संतुलन को बनाए रखना और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाना रहा। इस पहल ने सभी को एकजुट होकर स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलील श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक विकास में भी सहायक है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0