विवादों का दूसरा नाम शिवपुरी मेडिकल कॉलेज, एक पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग को बदनाम करने वाली खबर आ गई

Mar 3, 2024 - 21:15
Mar 3, 2024 - 21:16
 0  4.8k
विवादों का दूसरा नाम शिवपुरी मेडिकल कॉलेज, एक पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग को बदनाम करने वाली खबर आ गई

शिवपुरी (आरएनआई) विवादों का दूसरा नाम शिवपुरी मेडिकल कॉलेज, एक पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग को बदनाम करने वाली खबर आ गई। जानकारी अनुसार कोलारस विधानसभा की रहने वाली एक 22 साल की विवाहिता की मौत जब हो गई जब वह इलाजरत थी, दौराने जब उसकी डिलीवरी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के समय अत्यधिक ब्लीडिंग होने लगी,डॉक्टरों ने उसकी बच्चेदानी निकाल दी,लेकिन विवाहिता की जान नही बच सकी।

डिलीवरी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि जच्चा की जान चली गई, इसे लेकर परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। हंगामा होने से पहले परिजनों को चुपचाप शव देकर गांव भेज दिया। जिससे दो दिन बाद जच्चा की मौत का मामला सामने आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0