एक दर्जन लड़कों से घिरी छात्रा को छत से फेंका गया, गंभीर रूप से जख्मी

Sunday, January 7, 2024 - 12:19
Updated: 3 years ago
0
एक दर्जन लड़कों से घिरी छात्रा को छत से फेंका गया, गंभीर रूप से जख्मी
छात्रा को छत से फेंकने का प्रतीकात्मक फोटो

शाहाबाद-हरदोई (आर एन आई )उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कंप्यूटर की पढ़ाई करने जा रही छात्रा को पहले अगवाकर पीटा गया फिर छत से फेंक दिया गया. छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले में एसपी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में जांच पड़ताल की है. अब एसपी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है और शीघ्र इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा. इस बीच भाई का कहना है कि उसकी बहन ने उसको फोन करके बताया कि वह मुसीबत में है और 10-11 लोगों से घिरी हुई है. इसके बाद भाई के होश उड़ गए. मारपीट के बाद छत से फेंका गया छात्रा को यह सनसनीखेज वारदात हरपालपुर इलाके में हुई. हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने गांव से साइकिल के जरिये हरपालपुर कंप्यूटर कोचिंग के लिए जा रही थी. कुछ दूरी पर कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने कुछ सुंघा दिया और अगवा कर कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक बंद मकान में ले गए. उधर, छात्रा के भाई का आरोप है कि उसको वहां भी कुछ खिलाने का प्रयास किया गया और उसको धमकी देते हुए मारपीट कर छत से फेंक दिया गया. छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने उसको फोन करके बताया कि वह मुसीबत में है. इसके बाद पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है. छात्रा की हालत गंभीर भाई ने बताया कि किसी तरह वह पता करने के लिए सांडी तक पहुंचा, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसी बीच प्रधान के द्वारा जानकारी मिली तब वह मौके पर पहुंचा और बहन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां से उसे जिला महिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है. वारदात की जानकारी पाकर एसपी केशव चन्द गोस्वामी भी अधिकारियों के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे. यहां घायल छात्रा का मेडिकल परीक्षण किया गया. उसकी हालत गंभीर है. एसपी ने यहां बताया कि पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है, बहरहाल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User