एक चिप में होगी सभी जानकारी…यूपी में अब बनेगा स्मार्ट कार्ड RC, योगी सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश में वाहन खरीदने वालों को अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के बदले स्मार्ट कार्ड मिलेगा, जिसमें माइक्रो चिप लगी होगी। इस चिप में वाहन से जुड़ी सभी जानकारी होगी। स्मार्ट कार्ड आरसी से लोगों को अब कागजों का पुलिंदा नहीं होगा। आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

Wednesday, March 12, 2025 - 07:16
0
एक चिप में होगी सभी जानकारी…यूपी में अब बनेगा स्मार्ट कार्ड RC, योगी सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश में अब वाहन मालिकों को आरसी जैसे तमाम कागजों का पुलिंदा नहीं रखना पड़ेगा क्योंकि योगी सरकार ने इसके लिए बड़ा फैसला लिया है। वाहन मालिकों को अब स्मार्ट कार्ड मिलेगा, जिसमें चीप लगी होगी। इस चिप में वाहन से जुड़ी सभी जानकारी होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 

दयाशंकर सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के बदले एक स्मार्ट कार्ड जारी करेगा। माइक्रो चिप वाले स्मार्ट कार्ड में सभी तरह के डाटा स्टोर रहेंगे। यह कार्ड पेन ड्राइव की तरह काम करेगा। इसे आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा।चेकिंग में आसानी होगी। डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी। इससे कागजी आरसी से छुटकारा मिलेगा। 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्मार्ट कार्ड आरसी में दो तरह का डेटा होगा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन की तारीख, मालिक का नाम जैसे डिटेल्स कार्ड पर होंगे, जबकि माइक्रोचिप में चालान, यातायात उल्लंघन, परमिट जैसे सभी डिटेल्स होंगे। 

स्मार्ट कार्ड आरसी से कागज के गीले होने, फटने या खोने जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान स्मार्ट कार्ड को स्कैन कर पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी। आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से जुड़ी अन्य अनियमितताओं की शिकायतें मिलती थीं, जिन पर अब अंकुश लगेगा। सरकार की योजना होली से पहले इस पहल को लागू करने की है। 

कागजों का पुलिंदा नहीं रखना पड़ेगा
RC के भीगने, कट जाने-फट जाने की परेशानी नहीं होगी
माइक्रो चिप में स्मार्ट कार्ड आरसी का डेटा स्टोर रहेगा
भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी
आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User