BLA के लड़ाकों के आगे कमजोर पड़ी पाकिस्तानी सेना, 30 जवानों को मार गिराने का दावा

बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। समा टीवी के मुताबिक अब तक बीएलए के 16 लड़ाके ढेर हो चुके है और 100 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया है।

Wednesday, March 12, 2025 - 05:05
0
BLA के लड़ाकों के आगे कमजोर पड़ी पाकिस्तानी सेना, 30 जवानों को मार गिराने का दावा

माच (आरएनआई) बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को हाईजैक कर लिया। वहीं, पाकिस्तानी सेना बंधक बनाए गए यात्रियों को बचाने का अभियान चला रही है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। समा टीवी के मुताबिक, अब तक बीएलए के 16 लड़ाके ढेर हो चुके है और 100 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया है।

रात से ही लगातार बीएलए लड़ाके और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी चल रही है। गोलीबारी में कई यात्री भी घायल हुए हैं। रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बचाए गए लोगों में 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं और अभी गिनती की जा रही है।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों के अभियान के कारण आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में बंट गए। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते इलाके में अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

बलूचिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि ट्रेन को दोपहर के समय सुदूर इलाके में बंधक बना लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ यात्रियों को मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह अभी संख्या का खुलासा नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि मुक्त किए गए यात्रियों को निकटतम स्टेशन और अंततः उनके इच्छित गंतव्य तक ले जाया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि कई लोगों को ट्रेन से उतारकर पहाड़ी इलाके में ले जाया गया है और महिलाओं और बच्चों को आतंकवादियों द्वारा ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User