ऋषिकेश से लेकर सिंगापुर तक, विदेशी नेता भी कर रहें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर यूएस तक चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान आयोजित किया गया है। भारत के विभिन्न हिस्सों में चंद्रयान 3 के लिए धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

Wednesday, August 23, 2023 - 12:30
0
ऋषिकेश से लेकर सिंगापुर तक, विदेशी नेता भी कर रहें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते सिंगापुर के उच्चायुक्त

नई दिल्ली। (आरएनआई) सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वॉन्ग ने बताया कि वह चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। केवल भारत ही नहीं दुनियाभर से इस ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। 
उन्होंने एक्स पर कहा, 'मैं चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए अरबों लोगों के साथ प्रार्थना में शामिल हो रहा हूं।' इसरो ने अपने नए अपडेट में बताया कि मिशन अपने तय समय पर है और सिस्टम की भी रोजाना जांच की गई है। महाराष्ट्र के पुणे के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए हवन पूजा और महाआरती की गई है। 
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर यूएस तक चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान आयोजित किया गया है। भारत के विभिन्न हिस्सों में चंद्रयान 3 के लिए धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में खास गंगा आरती भी कराई जा रही है। आरती से पहले हवन पूजा भी की गई। 
भुवनेश्वर, वाराणसी और प्रयागराज में भी चंद्रयान 3 के लिए हवन पूजा कराया जा रहा है। अलीगढ़ के एक हनुमान मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं इकट्ठा होकर पूजा-आरती करते नजर आए। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में श्रद्धालुओं ने मंत्रों का जाप भी किया। 
चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण बुधवार (23 अगस्त) की शाम 5:20 मिनट पर होगा। इसरो के वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत चंद्रमा पर कदम रखने वाला चौथा देश (अमेरिका, रूस और चीन के बाद) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश होगा।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User