'उसे फांसी दो या जो करना करो', महिला डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या मामले पर बोलीं आरोपी की सास

महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की सास ने कहा कि वह अच्छा आदमी नहीं है। उसे फांसी दो य उसके साथ जो करना है करो। वह अपराध के बारे में कुछ नहीं बोल सकतीं। लेकिन वह यह काम अकेले नहीं कर सकता था। 

Wednesday, August 21, 2024 - 07:05
0
'उसे फांसी दो या जो करना करो', महिला डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या मामले पर बोलीं आरोपी की सास

कोलकाता (आरएनआई) कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच चल रही है। दूसरी ओर, इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच, आरोपी संजय रॉय की सास ने कहा कि वह अकेला यह अपराध नहीं कर सकता था। इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि संजय के साथ उनकी बेटी के संबंध तनावपूर्ण थे। रॉय ने उनकी बेटी से मारपीट की थी और एक पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। जब उनकी बेटी गर्भवती थी तो उन्होंने ही गर्भपात करवाया और उसकी बीमारी खर्च भी उन्होंने ही उठाया। सास ने कहा, संजय अच्छा आदमी नहीं है। उसे फांसी दो य उसके साथ जो करना है करो। मैं अपराध के बारे में कुछ नहीं बोल सकती। लेकिन वह यह काम अकेले नहीं कर सकता था। 

अपराध कार्यालय की ओर दौड़ते हुए पहुंचा। महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिनमें आरोपी को फांसी देने और न्याय की मांग की जा रही है। शीर्ष अदालत ने इस मामले का संज्ञान लिया। मंगलवार को इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षा वाली पीठ ने सुनवाई की। 
 
सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि सीबीआई को गिरफ्तार आरोपी का पॉलीग्राफ परीक्षण करने की अनुमति मिल गई है। सीबीआई की टीम ने 18 अगस्त को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड की 3डी मैपिंग की। पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जनवरी 2021 से अब तक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User