उमेश प्रताप सिंह के साथ चीनी मिलों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

Tuesday, November 21, 2023 - 15:51
Updated: 3 years ago
0
उमेश प्रताप सिंह के साथ चीनी मिलों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

शाहजहांपुर, (आरएनआई) शाहजहांपुर के नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के साथ चीनी मिलों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई | जिलाधिकारी महोदय ने पराई सत्र प्रारंभ होने तथा बकाया भुगतान के विषय में जानकारी ली | उन्हें बताया गया कि तिलहर चीनी मिल का पेराई सत्र 24 नवंबर से प्रारंभ होना है | मकसूदापुर चीनी मिल का पिछले वर्ष का 47 करोड़ 94 लख रुपए भुगतान अभी बकाया है | मकसूदापुर चीनी मिल के प्रतिनिधि ने अवगत कराया की 20 से 25 दिसंबर के बीच पिछले वर्ष के बकाया भुगतान को किसानों के खाते में प्रेषित कर दिया जाएगा | निगोही, रोजा,तिलहर तथा पुवाया चीनी मिलो का लगभग संपूर्ण भुगतान किया जा चुका है |

 जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | उन्होंने सुरक्षा की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए, इस हेतु उन्होंने प्रत्येक चीनी मिल को एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि सुरक्षा मॉकड्रिल भी समय-समय पर करते रहे | उन्होंने निर्देश दिए कि गन्ना ढुलाई करने वाले समस्त वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे होना अनिवार्य हैं |  इस कार्य को युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें | डीएम ने कहा कि बिचौलिए तथा दलालों के वर्चस्व को खत्म करना अनिवार्य है, इनकी वजह से किसानों का वृहद स्तर पर शोषण होता है | इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी |

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User