उपजा के जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी व कार्यकारिणी सदस्य जलालुद्दीन बने

Monday, December 18, 2023 - 10:05
Updated: 3 years ago
0
उपजा के जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी व कार्यकारिणी सदस्य जलालुद्दीन बने

शाहजहांपुर, (आरएनआई) यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) का जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी को बनाया गया है। साथ ही दैनिक जागरण/ स्वतंत्र भारत कांट के संवाददाता जलालुद्दीन को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार शर्मा की अध्यक्षता में यूनियन के जिला संयोजक आरिफ सिद्दीकी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के जिला महामंत्री पंकज सक्सेना ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आरिफ सिद्दीकी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदन किया। जिसके बाद नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट इंडिया के निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्य/ उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद इरफान ने आरिफ सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष घोषित किया। वहीं, बैठक में दैनिक जागरण/ स्वतंत्र भारत कांट के संवाददाता जलालुद्दीन सिद्दीकी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस दौरान दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष एमआई खान, एनुल हक, जिला सचिव मनोहर लाल, इमरान जिलानी, जिला मीडिया प्रभारी शशांक सोमवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य केशवराम तिवारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User