उपचुनाव : मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा को निर्णायक बढ़त, बिहार में भाजपा ने महागठबंधन से सीट छीनी

उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से जीत की ओर बढ़ रही है जबकि बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Thursday, December 8, 2022 - 21:45
0
उपचुनाव : मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा को निर्णायक बढ़त, बिहार में भाजपा ने महागठबंधन से सीट छीनी

नयी दिल्ली/लखनऊ, 8 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से जीत की ओर बढ़ रही है जबकि बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रह्मानंद नेताम से 14 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में खतौली सीट पर राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाये हुए हैं, इस सीट पर रालोद उम्मीदवार मदन भैया को 86478 मत मिले हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी को 69499 वोट प्राप्त हुए हैं । वहीं, रामपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी समाजवादी पार्टी के मो. आसिम रजा पर निर्णायक बढ़ बना ली है। भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना को 78269 वोट और आसिम रजा को 47111 मत मिले हैं ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से कुढ़नी सीट छीन ली । इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतो से पराजित कर दिया ।

कुढ़नी सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में गुप्ता को 76,653 मत प्राप्त हुए जबकि कुशवाहा को 73,008 वोट मिले । इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिये हुई क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था ।

वहीं, राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की 15 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बना ली है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 15वें व अंतिम दौर की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा को कुल 90,915 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अशोक पींचा को 64,219 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के उम्मीदवार लालचंद के खाते में 46,628 वोट गए हैं।

दूसरी ओर, ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर मतगणना में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी पर 32 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User