उदासीनता के छह साल: दिल्ली की जहरीली हवा पर शशि थरूर का तंज, पुराना ट्वीट फिर हुआ वायरल
नई दिल्ली (आरएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गंभीर वायु प्रदूषण की गिरफ्त में है। हवा में जहर घुल चुका है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर का छह साल पुराना व्यंग्यात्मक ट्वीट फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है, जो राजधानी की बदहाल हवा पर एक करारा तंज बन गया है।
दरअसल, थरूर ने साल 2019 में एक्स (तब ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था —
“कब तक जिंदगी काटोगे सिगारेट, बीड़ी और सिगार में... कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में... Delhi Tourism – Delhi is Injurious to Health!!”
थरूर का यह व्यंग्य उस समय खूब चर्चा में रहा था और अब छह साल बाद, जब दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो चुकी है, यह पोस्ट उतनी ही प्रासंगिक लग रही है। थरूर ने खुद भी इस पुराने पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए लिखा कि “छह साल बाद भी हालात जस के तस हैं।”
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
थरूर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा, “दिल्ली की हवा पर अब व्यंग्य भी पुराना नहीं पड़ता।” कुछ ने सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि “हर साल वही हालात, लेकिन समाधान सिर्फ फाइलों में।”
स्वास्थ्य पर असर
इन दिनों दिल्ली-एनसीआर का AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे स्तर की हवा में लगातार रहने से सांस की बीमारियां, आंखों में जलन और हृदय संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।
राजधानी में फिलहाल स्कूल बंद रखने, निर्माण कार्यों पर रोक और वाहनों की संख्या सीमित करने जैसे अस्थायी कदम उठाए गए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं अपनाया जाता, तब तक दिल्ली की हवा पर थरूर जैसे तंज हर साल दोहराए जाएंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



