इस्राइल ने यमन मे भी किए हमले; ईरानी हमले में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ

Jun 15, 2025 - 12:02
 0  54
इस्राइल ने यमन मे भी किए हमले; ईरानी हमले में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ

तेल अवीव/तेहरान/वाशिंगटन (आरएनआई) शुक्रवार को इस्राइल के ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद से दोनों देशों में संघर्ष जारी है। इसके चलते पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों ने तीसरी रात भी एक दूसरे प हवाई हमले जारी रखे हैं। इस संघर्ष में अब तक दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं और इस संघर्ष का फिलहाल कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को भी इस्राइली हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया और इस्राइल पर सैंकड़ों मिसाइलों से हमला बोला। हमले के बाद इस्राइल में भी नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। 

ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए हमले में इस्राइल को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस्राइल में कई मकान हमले में तबाह हो गए हैं और अब मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 10 हो गया है। बेत याम इलाके में ईरानी हमले के बाद सात लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इस्राइल के ईरान पर हमले में 100 स ेज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। मृतकों में ईरान के दो परमाणु वैज्ञानिक और कई शीर्ष सैन्य कमांडर भी शामिल हैं। 

इस्राइल के ईरान पर हमले में अमेरिकी की संलिप्तता को लेकर संशय की स्थिति है। दरअसल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका हमले में शामिल नहीं है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस्राइल के हवाई हमले के बारे में पहले से जानकारी थी। भारत के पूर्व राजदूत महेश सचदेव का कहना है कि अमेरिका के बयानों में विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि इस्राइल का ईरान पर हमला बड़ी सफलता है और इससे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में अमेरिका ज्यादा शर्त लगा सकेगा।

इस्राइल ने रविवार को यमन में भी हवाई हमले किए। हमला एक हूती नेता के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया। गौरतलब है कि इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद हूतियों ने ईरान का समर्थन किया था और कहा था कि इस्राइल के हमले का जवाब देना ईरान का अधिकार है। 

इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने रविवार को कहा कि उन्होंने तेहरान में परमाणु हथियार केंद्रों पर हमले पूरे कर लिए हैं। आईडीएफ ने कहा कि उन्होंने उस केंद्रों पर हमले किए, जहां से ईरान परमाणु हथियार बना सकता था। आईडीएफ ने ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को भी निशाना बनाया। ईरान ने भी इस्राइल पर हमले किए, जिसके बाद लाखों इस्राइली बंकरों में जाने को मजबूर हुए। ईरान के ताजा हमलों में इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 19 लोग घायल हुए हैं। 

इस्राइल और ईरान के बीच लगातार जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए पड़ोसी जॉर्डन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों ने बताया है कि आईडीएफ ने ईरानी शासन की परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित तेहरान में कई ठिकानों को निशाना बया है। इन लक्ष्यों में ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना का मुख्यालय और अन्य लक्ष्य शामिल थे। आईडीएफ ने कहा कि ये ठिकाने ईरान के परमाणु हथियार प्राप्त करने की कोशिशों को बल देते थे। इसके अलावा ईरान ने यहां अपने परमाणु कार्यक्रम से संबंधित जानकारी छिपा रखी थी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.