इंदौर में धर्मांतरण का मामला: पैसा का लालच देकर गरीब परिवार को बना रहे थे ईसाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thursday, August 22, 2024 - 11:34
Updated: 2 years ago
0
इंदौर में धर्मांतरण का मामला: पैसा का लालच देकर गरीब परिवार को बना रहे थे ईसाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) इंदौर में धर्मांतरण करवाने गरीब वर्ग के लोगो को पैसे और इलाज देने के नाम पर प्रलोवन दिया जाता है और दूसरे धर्म से सर्वश्रेष्ठ धर्म बताते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए ईसाई धर्म में शामिल करने मामला सामने आया है। बता दें कि बडगोंडा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एक महिला सहित 6 पुरुषो को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला
आपको बता दे कि बड़गोंडा क्षेत्र में कुछ दिनों से गरीब वर्ग के हिंदू परिवारों को कुछ पैसे व घर का राशन देकर प्रलोभन दिया जा रहा था, गरीब हिंदू महिलाओं को चंद पैसे का लालच दिया जाता था और उनको काम काज दिलाने के नाम उन परिवारों हिंदू से ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया जा रहा था, हिंदू संगठनों के मध्यम से पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस 1 महिला सहित 6 पुरुषो को हिरासत में लिया है जो धर्म परिवर्तन करवाने का काम कर रहे थे।

पूरे मामले में डीएसपी चौधरी ने बताया कि बडगोंदा थाना क्षेत्र में बाडिया गांव में एक महिला राखी पर अपने मायके आई हुई थी, जिसने युवकों धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाया और प्रलोभन देते हुए ईसाई धर्म के बारे में बताया और चांदी के आभूषण कुछ पैसे देने और बीमारी के दौरान फ्री इलाज करवाने का प्रलोभन दिया था।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User