इंदौर में अब तो पुलिस की भी होने लगी हत्या! पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट उतारा

Jan 29, 2025 - 11:40
Jan 29, 2025 - 11:46
 0  3.1k
इंदौर में अब तो पुलिस की भी होने लगी हत्या! पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट उतारा

इंदौर (आरएनआई) आम जनता की रक्षा करना जिन खाकीधारियों का जिम्मा है अब तो वे खुद भी सुरक्षित नहीं... इंदौर में ऐसे ही एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या का मामला सामने आते ही पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं... खबरों के अनुसार, खजराना बायपास इलाके में तीन दिन पहले जो शव मिला था उस शव की पहचान अब हुई है... यह शव पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस) के इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी के रूप में हुई... चतुर्वेदी की हत्या पत्थरों से कुचलकर बड़ी ही बेरहमी से की गई और फिर उनका शव बायपास के एक गार्डन के पास फेंक दिया गया... पुलिस तीन दिनों तक शव की पहचान करने में जुटी रही, लेकिन जब इंस्पेक्टर के परिजन विजय नगर थाने पहुंचे और उनसे शव की शिनाख्त करवाई तो पुलिस को सच्चाई पता चली... इस मामले की जानकारी मीडिया को देते हुए डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि 24 जनरवी की सुबह करीब 10 बजे खजराना क्षेत्र में 42 वर्षीय जिस व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था उसकी पहचान इंस्पेक्टर चतुर्वेदी के रूप में हुई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0