आलम नगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, पांच की मौत आधा, दर्जन घायल

Saturday, May 31, 2025 - 07:12
Updated: 1 year ago
0

शाहाबाद हरदोई। आलमनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमें सवार 11 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक बच्चे सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटियानीम निवासी जितेंद्र 22 वर्ष, आकाश 18 वर्ष पुत्रगण रघुवीर, सिद्धार्थ 6 वर्ष पुत्र जितेंद्र, रामू 35 वर्ष पुत्र संतराम सर्व निवासी मोहल्ला पटियानीम थाना पाली, जौहरी 40 वर्ष पुत्र संतराम निवासी ग्राम किलकिली थाना पाली शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्रि 3 बजे कुसुमा थाना मंझिला से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, जौहरी, रामू को घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दियागया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User