आर्य समाज सासनी के स्तंभ महेशचंद्र गर्ग को दी श्रद्धांजलि

Wednesday, November 22, 2023 - 20:46
Updated: 3 years ago
0
आर्य समाज सासनी के स्तंभ महेशचंद्र गर्ग को दी श्रद्धांजलि

सासनी 22 नवंबर । आर्य समाज के स्तम्भ  महेश चंद गर्ग के निधन पर आर्य समाज सासनी द्वारा एक शोक सभा साप्ताहिक हवन यज्ञ तथा सतसंग के बाद दयानंद बाल मंदिर  पर सम्पन्न हुई।शोकसभा में आर्य समाज मंत्री वेद प्रकाश भार्गव ने कहा कि गर्ग जी के स्थान की पूर्ति  कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता। उन्होंने आर्य समाज के लिए अपनी सरल भाषा में काफ़ी किताबें लिखी तथा वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार किया। मै भगवान  से प्रार्थना करता हूँ की वह गर्ग जी को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिवार को इस विकट परिस्थिति से निकलने की सहनशक्ति प्रदान करें। सभी ने दो मिनट का मौन रख कर  दिवंगत की आत्मा की सद्गति एवं परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रभु से प्रार्थना की ।इस मौके  पर आर्य समाज प्रधान नरेश चंद वार्ष्णेय,प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव,जगदीश प्रसाद जेसवाल, बनबारी लाल वर्मा, सतीश चंद गुप्ता, विद्याभूषण गर्ग, पहलाद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, डॉ सुरेश चंद्र उपाध्याय,  प्रेमदत्त शर्मा आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User