आरोन में अवैध अतिक्रमण हटाया गया, ललित घोषी पर दर्ज हुआ केस

Jul 16, 2024 - 18:18
Jul 16, 2024 - 18:19
 0  1k

गुना/आरोन (आरएनआई) आज आरोन की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई के दौरान ललित घोषी  पुत्र मुरारी घोषी द्वारा घोसी मोहल्ले में विजय हनुमान मंदिर के सामने  द्वारा अवैध रूप से 200 केवीए DTR घोषी मोहल्ले वाले की सुरक्षा फिनिशिंग की लोहे की  जाली काटकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया और वहां पर घर के कालाम और चबूतरे का निर्माण कर लिया गया जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, नायब तहसीलदार हरिओम पचौरी, सीएमओ श्री दिनेश सोनी, एमपीइबी जेई श्री पुष्पराज सिंह मौके पर गए और अवैध रूप से बनाए गए निर्माण कार्य को नगर पालिका के द्वारा तोड़ा गया।

वापस से DTR की सुरक्षा फिनसिंग लोहे की जाली को लगवाया गया और बिजली का कनेक्शन परिसर पर न होने के कारण अवैध रूप से बिजली चलने पर ललित घोषी पुत्र मुरारी घोषी पर जेई श्री पुष्पराज सिंह द्वारा धारा 135 में केस दर्ज किया गया ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0