आरपीएम काॅलेज में लगी विज्ञान व काॅमर्स की प्रदर्शनी

Thursday, November 2, 2023 - 20:25
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-2 नवंबर। आरपीएम विधालय में विज्ञान और कॉमर्स के छात्रों द्वारा प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। जिसका  शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी शर्मा बागला डिग्री कॉलेज व विद्यालय के प्रबंधक डा.उमाशंकर शर्मा लॉर्ड  द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के जूनियर और सीनियर कक्षा के छात्र व छात्राओं  ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर विधालय के प्रबंधक डॉ. उमाशंकर शर्मा लॉर्ड  ने कहा कि आज विज्ञान का युग है। विज्ञान के कारण भारत चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कर पाया। वहीं आज सारे विश्व की निगाहें भारत पर हैं। वहीं मुख्य अतिथि एससी शर्मा ने बच्चों के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया व सभी छात्रों के कार्य की सराहना की और सफल प्रदर्शनी पर स्कूल के सभी शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हर सफल संस्थान और व्यक्ति के पीछे एक शिक्षक का बहुमूल्य योगदान और समाज को न्योछावर करने का भाव होता है, जिसके हम सभी कर्जदार रहेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज गौतम ने कहा कि विद्यालय में विज्ञान, कॉमर्स व कला के क्षेत्र में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिता करवाते  रहते हैं ताकि समय-समय पर छात्रों का अवलोकन होता रहे। इस मौके पर कक्षा 11 की छात्रायें रागनी व समरीन ने विद्यालय के कैटलॉग का प्रदर्शन किया। वही भरत और लक्ष्य ने बेसिक हेल्थ सेंटर का मुख्य आकर्षण रहा। श्रेय व गरिमा  द्वारा ट्रांसजेंडर थ्योरी का प्रदर्शन किया गया। प्रिंस वाष्र्णेय व सगुन  द्वारा म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा जिसमें जया गुप्ता, अंशुमान पुंढीर, रविकांत, निखत खान, नवकाश शर्मा, वाटिका शर्मा, श्याम बिहारी, शिवम अग्रवाल, सोनाली पांडे, चंद्रकांत शर्मा, गोरी शंकर शर्मा, अनिता राना, जितेंद्र गौतम अन्य शिक्षक का विशेष योगदान रहा। ये जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुशवाहा ने दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User