आयोग की सदस्य के समर्थन में उतरा महासंघ, सीएम को ज्ञापन भेजकर दर्ज मुकदमें को वापस लिए जाने की मांग 

Tuesday, November 4, 2025 - 20:59
Updated: 12 months ago
0
आयोग की सदस्य के समर्थन में उतरा महासंघ, सीएम को ज्ञापन भेजकर दर्ज मुकदमें को वापस लिए जाने की मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति पर दर्ज हुए मुकदमें के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की।
 
महासंघ के जिला मुख्य महासचिव अंकित कुमार प्रजापति की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति एक ईमानदार, सरल स्वभाव व निष्पक्ष जनसेविका हैं। उनके कार्यकाल में महिलाओं की समस्याओं के निवारण हेतु अनेक जनसुनवाई शिविर आयोजित किए गए हैं। जहां जिले के कोने-कोने से महिलाएं अपनी फरियाद लेकर आती हैं। उन्हें सुलभ निःशुल्क व त्वरित न्याय प्राप्त होता है। महिला जनप्रतिनिधि के विरूद्ध लगाए गए सभी आरोप पूर्णतः निराधार, असत्य व बेबुनियाद हैं। यह केवल उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास है। मांग किया कि आयोग की सदस्य पर दर्ज किया गया मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए। इस मौके पर अवधेश प्रजापति, महेश चन्द्र प्रजापति, राजू प्रजापति, रमेश प्रजापति, गंगा प्रसाद प्रजापति, प्रशांत कुमार प्रजापति, राम प्रकाश प्रजापति, अनुज कुमार, रामबहादुर, अरविन्द्र प्रजापति एडवोकेट, मनोज कुमार प्रजापति, आदि प्रजापति, संगीता प्रजापति भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User