आदिवासी महिला ने सचिव जगदीश रघुवंशी पर लगाया 1 लाख रुपए मांगने का आरोप सचिव द्वारा महिला को किया जा रहा है प्रताड़ित
गुना (आरएनआई) जिले की ग्राम पंचायत विनायक खेड़ी में प्रतिभा सहरिया का चयन आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर हो गया था उक्त पद के लिए समस्त दस्तावेजों का प्रमाणीकरण पंचायत से कराना था परन्तु सचिव जगदीश रघुवंशी के द्वारा महिला से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और महिला से 1 लाख रुपए की मांग की गई।
महिला ने बताया कि सचिव मुझे कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा है ! महिला ने सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि में तुम्हे इस गांव में रहने नहीं दूंगा और तुम्हारे सारे दस्तावेजों को फर्जी साबित करवा दूंगा क्योंकि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता मेरा उठना बैठाना मंत्रियों के साथ है
पीड़ित महिला ने गुना कलेक्टर में जन सुनवाई में दिया आवेदन
पीड़ित महिला परेशान होकर आवेदन देने गुना कलेक्टर के पास पहुंची जिसमें महिला ने अपनी आप बीती गुना कलेक्टर किशोर कन्याल को आवेदन के माध्यम से साझा की और महिला को जन सुनवाई में विश्वास दिलाया कि उसको न्याय जरूर मिलेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



