'आतंकियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की, अब कुछ राजनीतिक लोग कर रहे' : संजय राउत

संजय राउत ने कहा 'मुंबई आज भले ही सुरक्षित है लेकिन कश्मीर और मणिपुर में सुरक्षाबलों की जान जा रही है। कश्मीर और मणिपुर में हालात चिंताजनक हैं।

Sunday, November 26, 2023 - 12:28
0
'आतंकियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की, अब कुछ राजनीतिक लोग कर रहे' : संजय राउत

मुंबई, (आरएनआई) मुंबई हमले की बरसी पर शिवेसना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा हमारी पुलिस ने मुंबई को बचाया...आतंकियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की और अब कुछ राजनीतिक लोग ऐसा कर रहे हैं। उनके पास बंदूक और गोला बारूद नहीं है लेकिन वह मुंबई को कमजोर कर उसकी अहमियत घटाना चाहते हैं। इसके बाद संजय राउत ने कहा कि आज का दिन राजनीतिक बयानबाजी का नहीं है बल्कि आज मुंबई हमले में मारे गए लोगों और पुलिस अधिकारियों को याद करने का दिन है। मुंबई आज भले ही सुरक्षित है लेकिन कश्मीर और मणिपुर में सुरक्षाबलों की जान जा रही है। कश्मीर और मणिपुर में हालात चिंताजनक हैं और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। 

मुंबई हमले की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा 'एक ऋणी राष्ट्र मुंबई हमले के सभी पीड़ितों को याद कर रहा है। हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं और उन बहादुर आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि 26 नवंबर का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए भी काला दिन है। मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों की वजह से हम जीवित हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User