आटोमेटिक टेस्टिंग व फिटनेस स्टेशन का हुआ उद्घाटन

Jun 20, 2025 - 18:46
Jun 20, 2025 - 19:06
 0  351
आटोमेटिक टेस्टिंग व फिटनेस स्टेशन का हुआ उद्घाटन

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के गोपाल नगर स्थित मे. श्याम ट्रैक्टर्स (एटीएस) में चार पहिया व भारी वाहन के आटोमेटिक टेस्टिंग व फिटनेस स्टेशन का उद्घाटन भाजपा के पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्त ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर प्रतिष्ठान में सर्वप्रथम हवन पूजन करके शुभारंभ किया गया उद्घाटन अवसर पर संचालक गोपाल गुप्ता ने बताया कि यहां सभी बड़ी गाड़ियों के ऑटोमेटिक मशीनों द्वारा टेस्टिंग की जाएगी। शहर में पहली बार गाड़ियों की टेस्टिंग कार्य किया जाएगा। इससे पहले यह सभी कार्य आरटीओ ऑफिस में होते थे। इस मौके पर आयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, साक्षी गुप्ता, सक्षम गुप्ता, अवनीश गुप्ता (मोंटी), भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, सौंर्य गुप्ता, श्रीराम गुप्ता एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0