आगरा: सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, दो महिलाओं और मासूम की मौत, तीन घायल

आगरा के एत्मादपुर में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने ऑटो रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक बच्चे की भी मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ये ऑटो फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहा था। 

Jul 25, 2025 - 09:56
 0  108
आगरा: सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, दो महिलाओं और मासूम की मौत, तीन घायल

आगरा (आरएनआई) फिरोजाबाद से आगरा रेलवे स्टेशन जा रहे ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक और एक बच्चा गम्भीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया। 

शुक्रवार सुबह 6:30 बजे फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट गली नं-22 कि रहने बाली 33 वर्षीय मुमताज पत्नी नदीम राज्यस्थान के गंगापुर सिटी में रह रही अपनी बेटी के पास 10 वर्षीय बेटा निसार और 8 वर्षीय बेटा बिलाल व 60 वर्षीय सास रुकसाना पत्नी सफीक के साथ ऑटो में सवार होकर आगरा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान फिरोजाबाद आगरा रोड पर गर्ग कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार मां बेटे सहित सास की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा निसार और ऑटो चालक गम्भीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि हादसे में मुमताज, रुकसाना और बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। निसार घायल हो गया तथा ऑटो चालक घटना स्थल पर नहीं मिला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.