आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, तीन यात्रियों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
कानपुर (आरएनआई)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
यह दुर्घटना बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बस एक्सप्रेसवे के मोड़ के पास पहुंची। भोर का समय होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण बस तेज रफ्तार में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसमें फंस गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 15 यात्रियों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



