आगरा रोड़ पर ट्रक की टक्कर से गिरा पेड़ः विद्युत सप्लाई रही बाधित

Saturday, November 4, 2023 - 20:58
Updated: 3 years ago
0
आगरा रोड़ पर ट्रक की टक्कर से गिरा पेड़ः विद्युत सप्लाई रही बाधित

हाथरस-4 नवंबर। बीती देर रात आगरा रोड पर एमजी पॉलिटेक्निक के सामने ट्रक की टक्कर से नीम का एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इसके बाद उक्त रोड  पर जाम लग गया और हाईटेंशन विद्युत लाइन नीचे गिर गई। रात में चूंकि आवागमन कम था इसलिए बड़ा हादसा टल गया। लेकिन  कई घंटे तक पूरे इलाके की बिजली गुल रही और लोग परेशान रहे।  
बीती रात्रि को आगरा रोड पर एमजी पॉलिटेक्निक के सामने एक ट्रक ने एक पेड़ में टक्कर मार दी। यह नीम का पेड़ सड़क पर जा गिरा। पेड़ के सड़क पर गिरने के बाद वहां जाम लग गया। विद्युत तार भी टूट कर नीचे गिर गया। हाईटेंशन लाइन के टूटने से बड़ा हादसा होने से बच गया।  


ट्रक की टक्कर से पेड़ टूटने के बाद विद्युत हाईटेंशन लाइन के भी क्षतिग्रस्त हो जाने से आगरा रोड, आवास विकास कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी, कंचन नगर, गणेश सिटी, रोडवेज बस स्टैंड, पुरानी पुलिस लाइन, गिजरोली सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोग काफी परेशान रहे। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस और बिजली विभाग को दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पेड़ को सड़क पर से  हटवा कर के यातायात सुचारु कराया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर बिजली लाइन को ठीक किया। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User