आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईटीसीएम के सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित स्वदेशी लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षा डीआरडीओ के लिए एक मील का पत्थर है।

Thursday, April 18, 2024 - 16:32
0
आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग

चांदीपुर (आरएनआई) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन  ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल और एकीकृत परीक्षण रेंजमिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। इनकी लॉन्चिंग ओडिशा के तटीय क्षेत्र चांदीपुर से की गई।   

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षण के दौरान सभी सिस्टम से अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन किया। मिसाइल की निगरानी के लिए आईटीआर ने पूरे उड़ान मार्ग को विभिन्न रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम, टेलीमेट्री और कई रेंज सेंसर से लैस कर दिया था। मिशन में भारतीय वायुसेना ने भी सहायत की। सुखोई एसू-30 एमके-1 से भी पूरे उड़ान की निगरानी की गई थी।  

बेहतर और अधिक विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए मिसाइल को उन्नत एवियोनिक्स और सॉफ्टवेयर से लैस किया गया है। मिसाइल को बेंगलुरु स्थित डीआरडीओ प्रयोगशाला एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट सहित अन्य प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों के साथ संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईटीसीएम के सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित स्वदेशी लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षा डीआरडीओ के लिए एक मील का पत्थर है।ओडिशा के सीएम नवीन पटनाक ने भी डीआरडीओ को बधाई दी है। रक्षा विभाग के आरएंडडी सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने लॉन्चिंग की सफलता के लिए डीआरडीओ की पूरी टीम को बधाई दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User