अहमदाबाद विमान हादसा: तीसरे दिन भी जारी मलबा हटाने का कार्य, एएआईबी-एनटीएसबी ने तेज की जांच

अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे के मलबे को हटाने का काम तीसरे दिन भी जारी है। भारी बारिश के चलते काम में रुकावट आई, लेकिन मलबा ट्रकों के जरिए एयरपोर्ट परिसर स्थित जीयूजेएसएआईएल भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। यह मलबा अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की निगरानी में रहेगा, जो हादसे की जांच कर रहा है।

Jun 24, 2025 - 18:18
 0  135
अहमदाबाद विमान हादसा: तीसरे दिन भी जारी मलबा हटाने का कार्य, एएआईबी-एनटीएसबी ने तेज की जांच

अहमदाबाद (आरएनआई) अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर 12 जून को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हादसे में पीड़ित लोगों के परिजन अभी भी उस भयावह दिन को नहीं भुला पा रहे हैं। दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया के विमान का मलबा तीसरे दिन भी घटनास्थल से हटाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के चलते मलबा हटाने के काम में देरी हुई है, लेकिन यह काम जल्द पूरा हो जाएगा।

गुजरात पुलिस ने रविवार से विमान का मलबा ट्रकों के जरिए मेघाणीनगर से एयरपोर्ट परिसर स्थित गुजरात स्टेट एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (जीयूजेएसएआईएल) की इमारत में शिफ्ट करना शुरू किया। विमान की पूंछ (टेल फिन), जो हॉस्टल में फंसी हुई थी, को पहले ही ट्रक से हटाया जा चुका है। 

मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मलबा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की कस्टडी में रहेगा, जो दुर्घटना की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे की अंतरराष्ट्रीय जांच अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) भी कर रही है।

बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया था। विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। हादसे में एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी लोग मारे गए थे। एअर इंडिया विमान एआई-171 अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एक हॉस्टल की इमारत पर क्रैश हो गया था। जिससे हॉस्टल में मौजूद अन्य 29 लोग मारे गए थे। इस तरह एअर इंडिया विमान हादसे में कुल 270 लोगों की जान गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.