असम के काजीरंगा में मिला असली हैरी पॉटर सांप सालाजार पिट वाइपर

सालाजार पिट वाइपर (ट्राइमेरेसुरस लेसपेड) का शरीर चमकीला हरा है और सिर पर लाल-नारंगी धारियां हैं। खोजकर्ताओं ने सालाजार स्लीथेरिन से मिलते-जुलते होने के कारण इसका नाम सालाजार पिट वाइपर रखा था। इस नई खोज को सरीसृप अनुभाग की सूची में जोड़ दिया गया है।

Jul 13, 2024 - 05:22
 0  432
असम के काजीरंगा में मिला असली हैरी पॉटर सांप सालाजार पिट वाइपर

असम (आरएनआई) असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सालाजार पिट वाइपर पाया गया है। इसका नाम लोकप्रिय हैरी पॉटर श्रृंखला के सालाजार स्लीथेरिन के नाम पर रखा गया है। पिट वाइपर विषैले सांपों में से एक है, जो अपनी आंख और नाक के बीच स्थित ऊष्मा-संवेदी पिट अंग के कारण पहचाना जाता है।

बेंगलुरु के नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और अन्य शोधकर्ताओं की इस खोज को जूसिस्ट मैट्रिक्स एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित किया गया है। यह प्रजाति पूर्वोत्तर राज्य में एक साल से भी कम समय में खोजी गई सरीसृपों की पांचवीं प्रजाति है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, सालाजार पिट वाइपर (ट्राइमेरेसुरस लेसपेड) का शरीर चमकीला हरा है और सिर पर लाल-नारंगी धारियां हैं। खोजकर्ताओं ने सालाजार स्लीथेरिन से मिलते-जुलते होने के कारण इसका नाम सालाजार पिट वाइपर रखा था। इस नई खोज को सरीसृप अनुभाग की सूची में जोड़ दिया गया है।

इस साल फरवरी में वैज्ञानिकों की एक टीम ने अमेजन वर्षावन में हरे एनाकोंडा की नई प्रजाति की भी खोज की थी। वैज्ञानिकों ने 26 फुट लंबे हरे एनाकोंडा का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसे दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.