अशोकनगर से साइकिल चलाकर कलेक्टर पहुंचे मां करीला धाम
मुंगावली (आरएनआई) करीला धाम पहुंचकर कलेक्टर आदित्य सिंह ने मां जानकी के दर्शन कर पूजा अर्चना की इसके पश्चात उन्होंने मां करीला धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने करीला धाम में लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित किया जाने हेतु एसडीएम को निर्देशित किया| करीला धाम में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो यह सुनिश्चित किया जाए करीला धाम में श्रद्धालुओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता हेतु आवश्यक निर्देश दिए|जिसमें अनुविभागीय अधिकारी मुंगावली इसरार खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आलोक इटोरिया, करीला धाम ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र यादव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

