अवैध तरीके से ब्राउन शुगर रखने के मामले में ईडी ने की कार्रवाई

एसके आशिक और उनके भाई एसके मोहताब के खिलाफ 28 जुलाई को भुवनेश्वर में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अदालत ने शुक्रवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया।

Saturday, August 19, 2023 - 15:00
0
अवैध तरीके से ब्राउन शुगर रखने के मामले में ईडी ने की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय

 नई दिल्ली। (आरएनआई) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओडिशा मादक पदार्थ मामले में धनशोधन के आरोपों पर आरोपपत्र दायर किया है। तीन किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर श्रेणी के मादक पदार्थ कथित रूप से अवैध तरीके से रखने के लिए ओडिशा के दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है। एसके आशिक और उनके भाई एसके मोहताब के खिलाफ 28 जुलाई को भुवनेश्वर में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अदालत ने शुक्रवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राज्य पुलिस की अपराध शाखा (विशेष कार्य बल) की शिकायत से उपजा है, जिसने कुछ साल पहले 3.26 किलोग्राम ब्राउन शुगर रखने के आरोप में दोनों भाइयों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने कहा कि जांच में पाया गया कि दोनों पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मादक पदार्थ तस्करों से ब्राउन शुगर खरीदते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User