शासकीय भूमि पर अनावेदक अयान पठान द्वारा अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये मकान को किया गया ध्वस्त

मामला: महिला को घृणित दर्दनाक जानलेवा प्रताड़ना का। 

Sunday, April 21, 2024 - 12:41
Updated: 3 years ago
0
शासकीय भूमि पर अनावेदक अयान पठान द्वारा अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये मकान को किया गया ध्वस्त

गुना (आरएनआई) तहसीलदार गुना नगरीय द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आज प्रातः राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय भूमि पर अनावेदक अयान पठान द्वारा अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये मकान को ध्वस्त किया गया । ज्ञात है कि दिनांक 08 अप्रैल 2024 को पीड़िता पूजा सिकरवार के आवेदन पर अनावेदक/आरोपी अयान पठान के विरुद्ध थाना केंट पुलिस द्वारा अप.क्र.-399/2024 धारा 294,323,506 भादवि0, धारा 376(2)(एन),342,327 भादवि दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय के आदेश से आरोपी अयान वर्तमान में जिला जेल गुना मे निरूद्ध है। 

अनावेदक अयान पठान द्वारा ग्राम पिपरोदा तहसील गुना नगर की शासकीय भूमि पर मकान बनाकर अवैध अतिक्रमण करने से न्यायालय तहसीलदार गुना नगर द्वारा मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत नोटिस जारी किया गया।  आज राजस्व, पुलिस, नगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाई करते हुए जे. सी. बी. मशीन से आरोपी के मकान को ध्वस्त किया गया। 

कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुना रवि मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती ज्योति उमठ, तहसीलदार गुना नगर जी.एस. बैरवा, थाना प्रभारी केंट दिलीप राजोरिया, थाना प्रभारी कोतवाली अनूप भार्गव, राजस्व निरीक्षक  के.एन. साहू, पटवारी शिवशंकर ओझा सहित पुलिस बल,राजस्व, नगरपालिका का अमला मौजूद था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User