अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कैंटर-कार की टक्कर के बाद आग, 5 जिंदा जले

यूपी के अलीगढ़ में गोपी पुल पर कैंटर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए। एक घायल हुआ है, जिसे अलीगढ़ मेडिकल भेजा गया है।

Sep 23, 2025 - 11:56
 0  81
अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कैंटर-कार की टक्कर के बाद आग, 5 जिंदा जले

अलीगढ़ (आरएनआई) अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड स्थित गोपी पुल के ऊपर आज सुबह कैंटर और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे कैंटर और कार में आग लग गई। आग लगने से दोनों वाहनों में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में एक गंभीर घायल हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी पुल के ऊपर आज सुबह पांच बजे एक कैंटर और कार के बीच टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोग तथा कैंटर चालक की जिन्दा जलकर मौत हो गई। चारों मृतक हाथरस में कस्बा सिकंदराराऊ के रहने वाले थे। उनके सभी परिजन सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पर रवाना हो गए । चार लोगों की मौत से सिकंदराराऊ नगर में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि थाना अकराबाद अंतर्गत आज सुबह गोपी पुल पर दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत के चलते दोनों गाड़ियों में आग लगने व कुछ लोगों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। घायलों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस से जेएनएमसी ट्रामा सेंटर रवाना किया गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त करके पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हेतु शवों को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। जल्द ही इनकी पहचान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू है। मौके पर शांति है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.