अर्जेंटीना ने कोलंबिया को हराकर 16वीं बार जीता खिताब

निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में भी मुकाबला गोल रहित रहा, लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे लाउतारो मार्टिनेज ने अतिरिक्त समय में गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही।

Monday, July 15, 2024 - 09:25
0
अर्जेंटीना ने कोलंबिया को हराकर 16वीं बार जीता खिताब

फ्लोरिडा (आरएनआई) अर्जेंटीना ने कोलंबिया को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी करीबी जहां जहां निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में भी मुकाबला गोल रहित रहा, लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे लाउतारो मार्टिनेज ने अतिरिक्त समय में गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही।

गत चैंपियन अर्जेंटीना की टीम फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बढ़त लेने की कोशिश में जुटी हुई थी। अतिरिक्त समय में सुपर सब के तौर पर उतरे मार्टिनेज ने मैच का एकमात्र गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले मार्टिनेज ने 112वें मिनट में जियोवानी लो केल्सो के पास पर गोल दागा। मार्टिनेज का यह टूर्नामेंट का पांचवां गोल था और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे रहे। फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना का यह लगातार तीसरा खिताब है। अर्जेंटीना ने इससे पहले 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप भी जीता था। 

फाइनल मुकाबले में चोट के कारण मेसी को मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस कारण मेसी दुखी हो गए और बेंच पर बैठते समय अपने आंसू नहीं रोक सके। मैच के 64वें मिनट में मेसी को चोट लग गई। कुछ देर तक ट्रेनर्स ने उनका हाल जाना, लेकिन अंत में इस स्टार खिलाड़ी को स्ब्स्टीट्यूट होने के लिए मजबूत होना पड़ा। मेसी इस टूर्नामेंट में लगातार पैर की चोट से परेशान चल रहे थे और दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस कारण वह अर्जेंटीना के ग्रुप चरण के अंतिम मैच से भी बाहर रहे थे। हालांकि, मेसी के रहते अर्जेंटीना एक और बड़ा खिताब हासिल करने में सफल रही है। 

अर्जेंटीना ने इस जीत के साथ ही कोलंबिया का लगातार 28 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी रोक दिया है। कोलंबिया फरवरी 2022 के बाद से अजेय चल रही थी। दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड की बात करें तो अब तक अर्जेंटीना का पलड़ा ही कोलंबिया पर भारी था जो खिताबी मैच में भी बरकरार रहा। दोनों टीमें 44वीं बार एक दूसरे के आमने-सामने थी। अर्जेंटीना ने इस तरह कोलंबिया के खिलाफ 27वां मैच जीता। कोलंबिया सिर्फ नौ बार ही विश्व विजेता टीम को मात दे सकी है, जबकि दोनों टीमों के बीच आठ मैच ड्रॉ रहे हैं। 

इससे पहले, अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच फाइनल मुकाबला करीब एक घंटे 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ। दरअसल, बिना टिकट लिए हजारों प्रशंसकों ने जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे सुरक्षाकर्मी प्रशंसकों के हटाते दिख रहे हैं। इस कारण पुलिस को स्टेडियम में प्रवेश करने के दरवाजे बंद करने पड़े जिसकी वजह से कई लोग मैदान के बाहर ही खड़े रहे। रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाला गया और कुछ खिलाड़ियों के मुताबिक इस हंगामे के कारण उनके परिजन भी आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं कर सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User