अयोध्या में राम लला के प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका के संकट मोचन हनुमान मंदिर में  विशेष पूजा अर्चना होगी

सुरेश पारीक  वरिष्ठ पत्रकार।

Saturday, January 20, 2024 - 14:48
0
अयोध्या में राम लला के प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका के संकट मोचन हनुमान मंदिर में  विशेष पूजा अर्चना होगी

वाशिंगटन (आरएनआई) अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में भी मची हुई है ।यहाँ के हिंदू विभिन्न स्थानों और मंदिरों में विशेष पूजा और अन्य कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया केर् वाटसोनविल  के पास  सुरम्य पहाड़ी पर बने संकटमोचक हनुमान मंदिर में भी  23 जनवरी को राम की विशेष पूजा आयोजित की जायेगी।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित इस पूजा में दूर दराज़ से काफ़ी संख्या में हिंदू और अन्य धर्मों के लोग भी भाग लेंगे ।भारत के अल्मोडा  निवासी योगी हरिदास के संरक्षण में बना यह मंदिर जात जड़ूँला पूजापाठ एवं ध्यान योग और शिक्षण का अनूठा केन्द्र बना हुआ है।इस स्थान पर 2003 में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी ।इसके बाद यहाँ कई प्रकल्प खोलेगए हैं ।

बाबा हरिदास यहाँ 1978 में आए थे,जहाँ उन्हें एक अंग्रेज़ शिष्य ने ज़मीन दान में दी थी ।बाबा हरिदास ने 29 वर्ष की उम्र में  बारह वर्ष के लिए मौन व्रत धारण किया था लेकिन बाद में अपनी आंतरिक शांति के लिए जीवन भर रखा ।वह लिख कर अपनी बात कहते थे ।

इस मंदिर में ध्यान योग पूजा पाठ के विशेष प्रबंध है तथा योगियों के लिए ठहरने खाने की विशेष व्यवस्था की गई है ।सुरम्य वादियों में पर्यटन के साथ अध्यात्म की यात्रा पर आने वाले लोगों के लिए योग आयुर्वेद और सामुदायिक ज्ञान के लिए यहाँ प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं ।यहाँ प्राथमिक से हाई सैकणडरी स्तर का स्कूल खोला गया है ।इसमें काफ़ी संख्या में छात्र आते हैं ।बाबा हरिदास के बाद उनके अंग्रेज़ शिष्य गोवर्धन जेडी व्यवस्था संभाल रहे हैं ।वह इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं । हरिद्वार में भी अनाथ बच्चों का आश्रम बना हुआ है जिसका संचालन भी यही संस्था करती हैं । 

अमेरिका में हर जगह  हिंदू परिवारों ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है ।यहाँ जगह जगह कार रेलिया आयोजित की जा रही है तथा  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हर हिन्दू परिवार अपने घरों में पाँच दिए जलाएगा । इस्कॉन मंदिर भी प्रण प्रतिष्ठा उत्सव में जोर शोर से भाग ले रहा है ।मंदिर की तरफ़ से अयोध्या में प्रतिदिन 10, हज़ार लोगों को खाना खिलाया जा रहा है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया जाएगा ।हिंदू नेता तेजल शाह ने बताया कि पूरे अमरीका में उत्सव का माहौल है ।लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन का इंतज़ार कर रहे हैं।एल.एस।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User