अमेरिका में भारतीय मूल के बाप-बेटी की हत्या, स्टोर में गोलीबारी से मचा हड़कंप

अमेरिका में भारतीय मूल के 56 वर्षीय प्रदीप पटेल और उनकी 29 वर्षीय बेटी ऊर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुजरात के मेहसाणा से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप पटेल वर्जीनिया में एक दुकान चलाते थे। दुकान खोलने की थोड़ी देर बार हमलावर ने उनपर हमला कर दिया। बेटी को भी गोली लगी। प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Sunday, March 23, 2025 - 14:57
0
अमेरिका में भारतीय मूल के बाप-बेटी की हत्या, स्टोर में गोलीबारी से मचा हड़कंप

न्यूयॉर्क (आरएनआई) अमेरिका के वर्जीनिया में एक गुजराती शख्स और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 56 वर्षीय प्रदीप पटेल की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी 24 वर्षीय बेटी ऊर्मि ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाप-बेटी पर हमला क्यों किया था, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पीड़ित परिवार गुजरात के मेहसाणा के कनोडा से ताल्लुक रखता है।

इस घटना पर जानकारी देते हुए एक शख्स ने बताया, जैसे ही 20 मार्च को सुबह करीब 5 बजे अपनी दुकान खोली, एक व्यक्ति अंदर घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। प्रदीप और ऊर्मि दोनों को गोलियां लगीं। आरोपी की पहचान जॉर्ज फ्रेजियर डेवोन व्हार्टन के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिवारवालों ने बताया कि प्रदीप पटेल विजिटर वीजा पर अमेरिका गए थे।  प्रदीप के भाई अशोक पटेल ने बताया, "परिवार में प्रदीप की पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी गुजरात के परिवारों में हुई है। उनका बेटा कनाडा में काम करता है। ऊर्मि की शादी तीन साल पहले हुई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User