अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, झरने में गिरकर डूबने से गई जान

मृतक छात्र की पहचान जी साईं सूर्या अविनाश के रूप में हुई है, जिसका संबंध आंध्र प्रदेश राज्य से है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जी साईं सूर्या, अमेरिका में गलती से झरने में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Tuesday, July 9, 2024 - 14:00
0
अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, झरने में गिरकर डूबने से गई जान

विशाखापत्तनम (आरएनआई) अमेरिका में भारतीयों के साथ हादसे की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा घटना में अमेरिका में एक भारतीय छात्र की डूबने से मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान जी साईं सूर्या अविनाश के रूप में हुई है, जिसका संबंध आंध्र प्रदेश राज्य से है। जी साईं सूर्या, अमेरिका में गलती से झरने में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के चिताल्या के निवासी अविनाश की शनिवार 7 जुलाई को न्यूयॉर्क के अल्बानी में बार्बरविले झरने में डूबने से मौत हो गई। हम ट्राइन यूनिवर्सिटी के छात्र साईं सूर्या अविनाश गड्डे की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं। मृत छात्र के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वाणिज्य दूतावास ने कहा कि 'वह अविनाश के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।

अविनाश के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह 18 महीने पहले ही अमेरिका गया था और वहां एमएस कोर्स पूरा करने ही वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ झरने पर गया था, लेकिन गलती से उसमें गिर गया। अमेरिका स्थित तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने अविनाश की मौत पर कहा कि यह उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। अविनाश का शव शुक्रवार तक उसके घर पहुंच सकता है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User